अनोखा टीवी (डरावनी कहानी)
अनोखा टीवी (डरावनी कहानी) अनोखा टीवी एक बार मैंने एक नया टी.वी. खरीदा। टी.वी. को सेट किया और चालू किया। सब कुछ ठीक चल रहा था, और मैंने अलग-अलग चैनल खोजना शुरू कर दिया। तभी मैं एक चैनल पर रुक गया। उसमें दिखा रहे थे कि आदमी टेलीविजन देख रहा है और अचानक उसकी रसोई में कूच गिर जाता है। मुझे आश्चर्य हुआ, मेरी रसोई में भी ऐसा ही हुआ। मैंने इसे अनदेखा कर दिया और टीवी देखता रहा। तभी टीवी में उस व्यक्ति के पीछे से एक बिल्ली भागकर जाती है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ; एक बिल्ली मेरी पीठ से पिछले दरवाजे की ओर भागी। मैने सोचा, यह एक संयोग हो सकता है। टी.वी. में उस आदमी के कमरे की रोशनी टिमटिमाने लगी और मेरी लाइट्स के साथ भी यही हुआ। मैं डर गया और स्थिति को समझने की कोशिश कर रहा था। यह सब कुछ असामान्य था और पूरी तरह से मेरे दिमाग से बाहर था। फिर टी.वी. में किसी ने दरवाजा तोड़ा और अंदर बैठे व्यक्ति को चाकू मार दिया। अब मुझे पता है कि क्या होने वाला था, मैंने दरवाजे की तरफ देखा। एक आदमी ने दरवाजा तोड़ा और चाकू लेकर मेरी तरफ आ रहा था। में बोहोत दर गया पर होश संभाले हुए मैने जल्दी से टी.वी बंद कर ...